आज कहीं किसी ने बताया कि कुछ लोग व्हाट्सऐप्प पर फैला रहे हैं कि जवाहरलाल नेहरू, जिन्ना और एडविना माउंटबेटन साथ पढे थे।
*** मोहम्मद अली जिन्ना का जन्म 25 दिसंबर 1876 को कराची में हुआ था।[1] वह 1892 में लॉ करने के लिए लंदन गए और 1896 मे लौटकर बंबई में प्रैक्टिस करने लगे।[2]
***जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ। यानी जब जिन्ना लंदन पढ़ने गए तो नेहरू कुल तीन साल के थे। नेहरू 1905 में लंदन गए और फिर हैरो से स्कूलिंग, ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज से ग्रेजुएशन और इनर टेंपल से लॉ की डिग्री लेकर 1912 में भारत वापस लौट आए।[3]
***एडविना का जन्म 1900 में हुआ। यानी जब नेहरू भारत लौटे तो वह 11 साल की थीं और जिन्ना तो उसके चार साल पहले से बंबई में लॉ की प्रैक्टिस कर रहे थे।
खैर घर पर आरंभिक पढ़ाई के बाद उनकी स्कूली शिक्षा 1914 में शुरू हुई और पहले वह ईस्टबर्न (Eastbourne) और फिर Suffolk के एडले हाउस बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ीं। कॉलेज वह कभी गई ही नहीं।
कॉलेज वह कभी गई ही नहीं।[4]
निष्कर्ष : ज़ाहिर है यह झूठ या तो किसी मूर्ख या फिर किसी शातिर के दिमाग की उपज है।
[1] http://www.bbc.co.uk/history/historic_figures/jinnah_mohammad_ali.shtml
[2] https://biography.yourdictionary.com/mohammad-ali-jinnah
[3] विस्तार के लिए पढ़ें बी आर नंदा की किताब – द नेहरूज़
[4] विस्तार के लिए उनकी पुत्री पामेला हिक्स की किताब ‘डॉटर ऑफ एम्पायर’ पढ़ें
© ASHOK KUMAR PANDEY /// Idea, Work & Code : AMI TESH